फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता स्टेडियम में 11 से

Sun, 07 Jan 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई। 11 जनवरी से होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पहला मैच इटावा और शाहजहांपुर की टीमों के बीच होगा।
विज्ञापन


रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला हाॅकी संघ की बैठक हुई। इसमें राज्य स्तरीय हॉकी की तैयारियों पर चर्चा हुई। फर्रुखाबाद हॉकी के सचिव अवनींद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की उत्कृष्ट 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व सैफई, स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर व झांसी, रेलवे लखनऊ, रेलवे प्रयागराज, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, इटावा तथा फर्रुखाबाद की टीमें होगी।
उद्घाटन मैच 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे इटावा हॉकी तथा शाहजहांपुर हॉकी के मध्य खेला जाएगा। विजेता टीम को 51000 रुपये नकद व ट्राॅफी तथा उपविजेता को 31000 रुपये नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। बताया कि उत्तर प्रदेश अंपायर कमेटी की ओर से अंपायरों की सूची भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एक अंतरराष्ट्रीय अंपायर सहित छह अंपायर होंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सेंट एंथोनी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डॉक्टर सीजू जॉर्ज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, सीपी मिल्क फ्रूटस, व्यापार मंडल फतेहगढ़, आईएमए फर्रुखाबाद तथा रामलीला कमेटी परिषद फतेहगढ़ का सहयोग रहेगा।
बैठक में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे, कलाम आजाद, अफजल अहमद, लक्ष्मण टंडन, अरविंद जादौन, भूपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, एजाज अली, हलीम कुरैशी, अजय माथुर रवि शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें