फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक के एटीएम में आज से निकलेंगे 2000 के नोट

Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दो हजार रुपये का नोट
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के सभी एटीएम में गुरुवार से 2000 के नोट निकलेंगे। यह जानकारी देते हुए स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेट बैंक के सभी एटीएमों में 2000 नोट की करेंसी डलवा दी गई है। गुरुवार से स्टेट बैंक के सभी एटीएम में 2000 के नोट निकलेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की बैंकों में नौवें दिन बुधवार को भी बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ रही। अधिकतर बैंकों में रुपये जमा और निकाले भी गए।

2000 नोट की नई करेंसी भी ग्राहकों को दी गई।
राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार आर्यावर्त ग्रामीण बैंक राजेपुर में कैश न होने के कारण नोट बदलने वाले ग्राहकों की भीड़ रही। शाखा प्रबंधक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कैश आने पर लोगों को भुगतान दिया जाएगा। बैंक आफ इंडिया अलीगढ़ मोहद्दीनगर में भी कैश नहीं बंट रहा था।

यहां 4 बजे के बाद कैश बंटना शुरू हुआ। प्रबंधक मृणाल मिश्र ने बताया कि मंगलवार को ही कैश खत्म हो गया था। बुधवार शाम 4 बजे कैश आया, जिसके बाद वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बैंक आफ इंडिया के बाहर सुबह 6:30 बजे ही ग्राहकों की लाइनें लग गईं। महिलाओं और पुरुषों की ही लाइन लगी थी लेकिन दिव्यांग और बुजुर्गों की अलग से कोई लाइन नहीं लगी थी। 10 बजे बैंक खुली और कर्मचारी अंदर चले गए।

इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर ग्राहकों को बैंक के अंदर भेजना शुरू किया। 4:15 बजे बैंक में लेन-देन बंद कर दिया गया। स्टेट बैंक में भी सुबह से लेकर सायं 5 बजे तक लंबी-लंबी ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं।


नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार बैंक आफ इंडिया गनीपुर जोगपुर और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में सुबह 5:30 बजे ही लोग लाइन में आकर खड़े हो गए। सुबह 10 बजे बैंक कर्मचारियों ने आकर कामकाज शुरू किया। इस दौरान नोट एक्सचेंज न होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

देर शाम तक नोट जमा करने वालों की लाइन लगी रही। बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि उनके पास 20 लाख रुपये के दो-दो हजार रुपये के नोट थे, जो मंगलवार को खत्म हो गए।


कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में सुबह 7 बजे ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई गई। बैंक में दोपहर 2 बजे के बाद नोट एक्सचेंज किए गए। वहीं देर शाम तक लेन-देन का काम होता रहा।

स्टेट बैंक कायमगंज रोड में दोपहर 3 बजे के बाद नोट बदलने का काम शुरू हुआ। यहां सायं 5 बजे तक ग्राहकों की भीड़ रही। शाखा प्रबंधक योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कैश खत्म हो गया था, जिस वजह से बुधवार को 3 बजे के बाद नोट एक्सचेंज किए गए। बैंक आफ इंडिया में भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी थीं। अंदर भी नोट जमा करने व एक्सचेंज करने वाले काउंटरों पर ग्राहकों की लाइन लगी थी।


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीण बैंक रोशनाबाद में नई करेंसी बांटी गई और देर शाम तक लेन-देन का कार्य होता रहा। बैंक के बाहर सुबह 7 बजे ही लाइन लग गई थी। पंजाब नेशनल बैंक में भी ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं। शाखा प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि 2000 नोट की नई करेंसी भी बांटी गई। छोटे नोट भी वितरित किए गए। इसके साथ ही रुपये जमा भी किए गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें