फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ नगर की रामलीला शुरू

Thu, 08 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामलीला परिषद फतेहगढ़ की ओर से गुरुवार को सब्जीमंडी स्थित रामदरबार में पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया गया। हवन में कमेटी के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, महामंत्री पंकज अग्रवाल आदि ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन


इस दौरान कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल वार्ष्णेय, रविन्द्र वैश्य, नरेश चंद्र वर्मा, संगम शुक्ला, सुनील गुप्ता, अवधेश दीक्षित, रतीपाल श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर, सरस्वती भवन की ओर से आयोजित लीला में गुरुवार को पार्वती जप व तप और महादेव जी के विवाह का मंचन हुआ।

वहीं, कंपिल रामलीला परिषद की ओर से मोहल्ला वारापत्थर स्थित रामलीला मैदान मेें दोपहर एक से शाम चार बजे तक हवन हुआ। भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। विजय कुमार डागा, कमेटी अध्यक्ष पवन शुक्ला, कोषाध्यक्ष बालकराम भाष्कर, ओमकांत दुबे, उपाध्यक्ष धनसिंह वर्मा, और पूर्व चेयरमैन उमाशंकर शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें