फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने चलाया स्वच्छता जागरूकता रथ

Thu, 08 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिका परिषद ने नगर के अलावा आसपास के ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
विज्ञापन


नगरपालिकाध्यक्ष रीता गंगवार ने कहा कि इस वाहन के माध्यम से नगर के साथ साथ आस पास के गांवों के लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से खुले में शौच न जाने, शौचालयों का प्रयोग करने, खुले स्थान पर शौच न करने की अपील की।

बताया कि नगर को साफ सुथरा रखने के लिए शुक्रवार को नगर के संभ्रांत नागरिकों की एक बैठक शिवाला मंदिर में आयोजित की गई है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी पीके श्रीवास्तव, जेई पवन कुमार, सेनेटरी निरीक्षक सुनील कुमार, लिपिक रामसिंह, राम औतार, विजय सिंह, सुभाष, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के सदस्यों ने गुरुवार को लालगेट से आवास-विकास तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकाली। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कूड़ा निश्चित स्थान पर ही डालें। इस अवसर पर मंडल महासचिव मुकेश चौरसिया, मंडल मीडिया प्रभारी प्रमोद सक्सेना, रामलखन शाक्य, संदीप लाल, रामबेटी, सुमन दयाल, अभिषेक दयाल, संतोष बाजपेयी, ओमप्रकाश, सुनील मिश्र, सुजाता सिंह और शालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें