फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर ठेली-खोमचे खड़े होने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेली-खोमचे खड़े होने से लगा सड़क पर जाम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर मुख्य मार्ग के दोनों ओर ठेली खोमचे वालों के ख़ड़े होने से जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ठेली खोमचे वालों पर कार्रवाई करने से कतरा रही है।
बरेली-इटावा राजमार्ग पर पांचाल घाट के निकट सड़क के दोनों ओर फल, सब्जी समेत अन्य सामान बेचने वाले ठेलियां लगाते हैं। इन पर सामान खरीदने वालों के वाहन रोड पर खड़े होते हैं। मंगलवार दोपहर में रोड पर अतिक्रमण की वजह से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान चौकी पर कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। गर्मी से बेहाल कुछ युवाओं ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोहिया गेट पर दुकान निर्माण की शिकायत
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी निवासी अमित कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के गेट पर बन रही दुकान की शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें