फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के बाद पथराव, चार घायल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। बाजार की दुकानें बंद हो गईं। एएसपी, सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ घरों में दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला रकाबगंज कला निवासी प्रेम गिहार कबाड़े का काम करता है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह पास में ही मोहल्ला साहबजादगान निवासी रहीश के मकान के पास कबाड़ उठवा रहा था। तभी समय रहीश के भाई इदरीश से विवाद हो गया। शोर सुनकर इदरीश का पुत्र शानू आया।
विज्ञापन

उसने प्रेम की पिटाई कर दी। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पाकर प्रेम के पक्ष के कई लोग एकत्रित होकर आए तभी पथराव शुरू हो गया। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक जमकर पत्थर चले। इससे दुकानों के शटर बंद हो गए। मुख्यमार्ग पर वाहन भी रोक दिए गए। पथराव में एक पक्ष से शानू व उसकी बहन सिदरा और दूसरे पक्ष से प्रेम की मां रुक्मिणी भी घायल हुई हैं।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह, शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। कुछ ही देर में एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी नितेश सिंह भी पहुंच गए। उन्हें पता चला कि आरोपी कटरा बख्शी के एक मकान में घुसे हैं।
इस पर भारी पुलिस बल के साथ दबिश देकर मकान में मिली महिलाओं, युवतियों को हिरासत में ले लिया। एक मकान में खड़ी चारपाई भी पलट दीं। पुलिस को मुख्य आरोपी नहीं मिले। इधर, पुलिस ने सड़क पर पड़े पत्थरों को उठवा लिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दे दी है।
तहरीर में लगाए यह आरोप
प्रेम गिहार की मां रुक्मिणी ने तहरीर में कहा कि पुत्र बाजार से सामान लेेने गया था। इसी दौरान लोगों ने घेराबंदी करके मारपीट कर जातिसूचक गालियां दीं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
दूसरे पक्ष के इदरीश की बेटी सिदरा ने तहरीर में कहा कि प्रेम शराब पीकर दरवाजे पर बैठकर गालीगलौज करता है। मना किया, तो गाली देने लगा। धमकी दी और 10 लोगों को बुला लाया। पथराव कर दिया। इससे वह और शानू घायल हो गए।
विज्ञापन

स्टेट बैंक का चैनल भी किया बंद
घटनास्थल पर ही स्टेट बैंक की शाखा है। जैसे ही दो पक्षों में पथराव शुरू हुआ कि बैंक के गार्ड ने शाखा का चैनल बंद कर दिया। ग्राहकों को बाहर नहीं निकलने दिया। हालांकि पुलिस पहुंचने पर सब कुछ सामान्य हो गया।
वर्जन
‘मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पथराव हुआ है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
-नितेश सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें