फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्टांप चोरी के मामले सहमति के आधार पर होंगे निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्टांप चोरी के मामले सहमति के आधार पर निस्तारित करने के लिए अब प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को लोक अदालत का आयोजन कर सुनवाई होगी। एक सप्ताह में स्टांप की शेष धनराशि कोषागार में जमा करनी होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने बताया कि लोगों को सुविधा देने के लिए स्टांप कमी के वादों को सहमति के आधार पर निस्तारित करने के लिए आयुक्त स्टांप के आदेश पर माह के तीसरे शनिवार को लोक अदालत लगेगी। इसमें सुनवाई करने के साथ स्टांप की कम धनराशि ब्याज सहित जमा करने के लिए पक्षकार को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र देना होगा। न्यायालय द्वारा पुष्टि की गई कम धनराशि ब्याज व अर्थदंड सहित कोषागार में जमा कराई जाएगी। इसके बाद बाद समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें