फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वेतन वापस कराने के लिए बुलाए गए 165 सीएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वित्तीय वर्ष का बजट खर्च करने के लिए खेल में दो-दो बार वेतन भेजने की पोल खुलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सोमवार को 165 सीएचओ बुलाए गए। चेक से एक माह का वेतन वापस करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के खाते में विभिन्न योजनाओं का करोड़ों रुपये वार्षिक बजट आता है। इससे मनमाने तरीके से खर्च करने के बावजूद बजट बच जाता है। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह होने से बजट खर्च करने के लिए जिले के 165 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर तैनात सीएचओ के खातों में फरवरी का दो-दो बार वेतन भुगतान कर दिया गया।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में समाचार प्रकाशित किया। इससे विभाग में खलबली मच गई। इसी के बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डालकर सभी सीएचओ को सीएमओ कार्यालय के निकट एल-2 अस्पताल में बुलाया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार सभी सीएचओ को एक-एक माह का वेतन वापस करने के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

कुछ ने कहा कि होली के त्योहार को देखते हुए मार्च का वेतन काट लिया जाए, लेकिन जिम्मेदार वेतन वापस करने की बात कहते रहे। फिलहाल सीएचओ को 20-20 हजार रुपये वापस करने ही होंगे। एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने बताया कि सीएचओ को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि सीएचओ के खाते में फरवरी का दो-दो बार वेतन मानवीय त्रुटि होने से पहुंच गया। सभी से रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें