फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अनुबंधित बस के स्टाफ ने कायमगंज, एटा अलीगंज के यात्री उतारे

विज्ञापन
बस अड्डा पर एटा के यात्रियों को बस में चढ़ने से रोकता बस स्टाफ। - फोटो : बस अड्डा पर एटा के यात्रियों को बस में चढ़ने से रोकता बस स्टाफ।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्थानीय डिपो की अनुबंधित बस के स्टाफ ने कायमगंज, अलीगंज और एटा के यात्रियों को धक्का देकर बस से उतार दिया। कई यात्री पूछताछ कक्ष में शिकायत करने पहुंचे। उनकी भी बस के स्टाफ ने नहीं सुनी। करीब तीन घंटे बाद कुंभ से लौटी मेरठ डिपो की बस में दिल्ली समेत सभी रास्ते के यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही बस अड्डे पर बसों की मारामारी रही। सबसे अधिक दिक्कत कायमगंज, अलीगंज और एटा के यात्रियों को हुई। इन दिनों स्थानीय डिपो की अनुबंधित बसों को दिल्ली लगाया गया है। दिल्ली जा रही बसें रास्ते की सवारियों को नहीं बैठाती। सुबह करीब 11 बजे के बाद बस अड्डे से दिल्ली के लिए तीन बसें रवाना की गईं, मगर इन बस स्टाफ ने अलीगढ़ से पहले के यात्रियों को नहीं बैठाया। पौने दो बजे के करीब एक अनुबंधित बस पर यात्रियों ने चढ़ने का प्रयास किया, तो उन्हें धक्का देकर उतार दिया गया। इसके बाद कई यात्रियों ने पूछताछ कक्ष में शिकायत की। मगर वहां तैनात कर्मचारी भी उन्हें संतुष्ट नहीं कर सके।
गनीमत रही कि उसी दौरान मेरठ डिपो की एक बस प्रयागराज कुंभ से वापस लौटी। उस बस में दिल्ली के अलावा कायमगंज, अलीगंज, एटा तक के सभी यात्रियों को बैठाया गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली। अनुबंधित बसों की मनमानी से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि यात्री को बैठाने से इन्कार नहीं कर सकतेे। उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। वह सभी यात्रियों को बैठाने के निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन


दो नई बसें मिलीं, तीन बसें दिल्ली चुनाव में लगीं
फर्रुखाबाद। रोडवेज डिपो के बेड़े में दो और नई बसें बढ़ गई हैं। दोनों बसें बृहस्पतिवार रात फतेहगढ़ कार्यशाला पहुंचीं। अब निगम के बेड़े में 91 और 28 अनुबंधित बसें हो गई हैं। इसी दौरान शासन के निर्देश पर दिल्ली में चुनाव कराने के लिए तीन बसों को भेजने की तैयारी कर ली गई। बस अड्डा प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि शनिवार सुबह दो नई और एक पुरानी बस को दिल्ली चुनाव में होमगार्डों को लेकर भेजा जाएगा। चुनाव के बाद इन बसों का रूट आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें