फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: उपकेंद्र के स्टोर से कर्मियों ने गायब कर दिया कॉपर तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में रिवैंप योजना के तहत बदली गई जर्जर लाइनों से निकला कॉपर का तार लकूला उपकेंद्र के स्टोर से कर्मचारियों ने ही गायब कर दिया। अवर अभियंता ने आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कादरीगेट थाने में तहरीर दी है। फिलहाल अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है और मामला दबाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

लकूला उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला लिंजीगंज में छह माह पूर्व खंभों से कॉपर का तार उतारकर बंच केबल डलवाई गई। ठेकेदार ने यह कॉपर तार उपकेंद्र के स्टोर में रखवा दिया था लेकिन विभाग के स्टोर में नहीं पहुंचाया गया। स्टोर की चाबी जेई के अलावा आउटसोर्स कर्मियों के पास भी रहती है। मौका पाकर कर्मचारियों ने स्टोर से कॉपर वायर गायब कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ क्विंटल कॉपर तार रखवाया गया था। अब स्टोर में बमुश्किल 10-12 किलो ही बचा है। एक जुलाई को बरसात के दौरान उपकेंद्र की सीटी फुंक गई। अवर अभियंता अजय कुमार ने सीटी बदलवाने के बाद फुंकी हुई सीटी रखने के लिए स्टोर खोला, तब इसकी जानकारी हुई। उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की तो कोई भी बताने को तैयार नहीं हुआ। अवर अभियंता अजय सिंह ने बताया कि करीब 50 किलो कॉपर तार गायब करने के मामले में उन्होंने कादरीगेट थाने में तहरीर दी है। कर्मचारियों पर भी तार वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस जांच में खुलासा होने के साथ दोषी कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें