फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शृंगीरामपुर में गंगा का पानी काला

Sat, 04 Mar 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 गंगा प्रदूषण निवारण समिति के पदाधिकारियों और नमामि गंगे के संयोजकों ने शृंगीरामपुर से लेकर कन्नौज तक शुक्रवार को प्रदूषित गंगाजल की हकीकत परखी। पदाधिकारियों ने कहा कि शृंगीरामपुर में गंगा का पानी पूरी तरह से काला हो गया है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर संबंधित मंत्रालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन



गंगा प्रदूषण निवारण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश बाजपेई ने कानपुर से  फर्रुखाबाद पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र और फर्रुखाबाद नमामि गंगे के संयोजक रवि मिश्र, कन्नौज के अजब सिंह को साथ लेकर शृंगीरामपुर घाट पहुंचे। घाट पर गंगा नदी का पानी काली नदी से ज्यादा काला पाया गया।


वहीं, सुरेश बाजपेई ने कन्नौज के मेहंदी घाट पर भी गंगाजल में प्रदूषण की हकीकत परखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र ने बताया कि गंगा में 40 फीसदी से अधिक प्रदूषण की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। अब प्रदूषण और बढ़ रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिस तरह से शृंगीऋषि की तपस्थली पर प्रदूषण बढ़ा है। उससे साफ जाहिर है कि यहां का गंगाजल आचमन योग्य नहीं रहा है।


बताया कि कन्नौज के मेहंदी  घाट पर इससे बदतर स्थिति उत्पन्न हो गई है। गंगा प्रदूषण निवारण समिति और नमामि गंगे के पदाधिकारी मिलकर हर घाट का निरीक्षण करके तीन दिन के भीतर केंद्रीय मंत्री उमा भारती को रिपोर्ट सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें