फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा का नवलकिशोर पर दांव, कांग्रेस को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी ने इंडी गठबंधन को दरकिनार कर लोकसभा क्षेत्र से नवलकिशोर शाक्य को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इससे कांग्रेस को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। प्रत्याशी घोषित होने से इंडी गठबंधन में दरार पड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि इसी सीट से पूर्व सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी ने क्षेत्र में तेजी से गतिविधियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने यादव, मुस्लिम और शाक्य वोटों को एकजुट करके लोकसभा की नैया पार करने की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी ने नवलकिशोर शाक्य को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को अधिकृत सूचना मिलते ही उन्होंने नवलकिशोर को प्रत्याशी बनने पर बधाई दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी कई महीने से चुनाव की तैयारियों में जुटी थी। अब इसमें और तेजी लाई जाएगी। सपा ने ऐसे वक्त में पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है, जब यह सीट इंडी गठबंधन के खाते में जाती दिख रही थी। क्योंकि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद इस सीट से मजबूत दावेदार माने जा रहे थे।
विज्ञापन

कुछ महीनों से सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने जिले में अपनी गतिविधियां भी तेज कर दी थीं। इससे माना जा रहा था कि यदि लोकसभा चुनाव इंडी गठबंधन से होगा, तो सीट कांग्रेस के खाते में चली जाएगी। सपा ने प्रत्याशी की घोषणा करके इस कयासबाजी पर विराम लगा दिया है।
बीते दिनों जिला मुख्यालय पर हुए इंडी के प्रदर्शन में सपा के साथ कांग्रेस के भी नेताओं की जमावड़ा लगा था। उस वक्त हर पार्टी गठबंधन धर्म निभाने की कसमें खा रही थी। मगर अचानक प्रत्याशी की घोषणा होने से दरार पड़ना तय माना जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि बुधवार को गठबंधन की बैठक होनी थी। इससे पहले यदि प्रत्याशी घोषित कर दिया, तो सपा का अपना फैसला है। कांग्रेस भी पूरी मजबूती से अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगी।
सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि पार्टी नेतृत्व का फैसला आ गया है। वह अपने प्रत्याशी को पूरी मजबूती से लड़ाने और जिताने में जुटे हैं। गठबंधन का क्या होगा, इस पर वह कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें