ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में क्रिकेट ट्रायल देते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में दाखिले को फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में विभिन्न खेलों का ट्रायल चल रहा है। रविवार को क्रिकेट का ट्रायल हुआ। इसमें 19 युवकों में से एक ने ट्रायल पास किया। अब वह मंडल में होने वाली ट्रायल में प्रतिभाग करने जाएगा।
लखनऊ, सैफई व यूपी के अन्य स्पोर्ट्स हॉस्टलों में दाखिले को फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में विभिन्न खेलों के ट्रायल हो रहे हैं। रविवर को क्रिकेट का ट्रायल हुआ। इसमें 15 साल तक की आयु के करीब 19 युवकों ने प्रतिभाग किया। कीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल व कोच ने सभी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया।
इसमें एक खिलाड़ी लोकेश कुमार ने जिला स्तरीय ट्रायल को पास किया। अन्य सभी फेल हो गए। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल ने बताया कि 25 फरवरी को कानपुर में मंडल स्तर पर क्रिकेट का ट्रायल होगा। इसमें प्रतिभाग करने लोकेश कुमार को भेजा जाएगा। मंडल स्तर के ट्रायल में पास होने के बाद खिलाड़ी को राज्य स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। इस दौरान शैवर खान, मोहम्मद अनवर, गौरव पारासर, सर्वेंद्र यादव, अजय प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।