फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारोत्तोलन में जया, निशा व अंकिता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में ग्रामीण खुली बालक व बालिका प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें भारोत्तोलन में जया कश्यप, निशा परिहार व अंकिता गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई गई। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें 45 किलोग्राम भारोत्तोलन में जया कश्यम ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय, 55 किलोग्राम भारोत्तोलन में निशा परिहार ने प्रथम अैर रिंकी ने द्वितीय, 64 किलोग्राम भारोत्तोलन में अंकिता गुप्ता ने प्रथम व कृतिका तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में नगला नैन की टीम विजेता और मसेनी की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग कबड्डी में गांव टिकुरियन नगला की टीम विजेता और कीरतपुर गांव की टीम उपविजेता रही। बालीवाल बालक वर्ग में पपियापुर गांव की टीम विजेता और याकूतगंज की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग बालीवॉल प्रतियोगिता में नगला नैन की टीम विजेता और याकूतगंज की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में संध्या कठेरिया ने प्रथम, नरूतईन ने द्वितीय, कुमकुम ने तृतीय स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में नरूतईन ने प्रथम, संध्या कठेरिया ने द्वितीय, बेवी राजपूत ने तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में विनीत सोमवंशी ने प्रथम, रूपेंद्र राजपूत ने द्वितीय, पुष्पेंद्र कुमार ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में राहुल ने प्रथम, ध्रुव ने द्वितीय और विनीत सोमवंशी ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में रजनीश कुमार ने प्रथम, सनी दुबे ने द्वितीय और आदित्यपाल तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ला ने पुरस्कार वितरण किए। जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेश यादव, राजकुमार, कोच सर्वेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अजय प्रताप, शैवर अली, गौरव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें