फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। कड़ाके की सर्दी के बीच एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सर्दी लगने से किसान की मौत हुई है। वहीं एसडीएम ने जांच के बाद जानकारी दी कि किसान ट्रैक्टर-ट्राली से गिर पड़ा था। इससे उसके चोट लगी और मौत हो गई। पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

गांव गुजरपुर गहलवार के जयराम (50) बुधवार को पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद मंडी में आलू बेचने ट्रैक्टर-ट्राली से गए थे। देर रात आलू बेच कर घर वापस पहुंचे। उनके पुत्र मनोज का कहना है कि ठंड में हालत बिगड़ने से पिता जयराम घर न जाकर ट्रैक्टर-ट्राली में ही लेटे रहे। अधिक ठंड होने से पिता जयराम की मौत हो गई। परिजनों ने सुबह जाकर देखा तो होश उड़ गए। जयराम की पत्नी गुड्डी देवी रो-रो कर बेहाल हो गईं। जयराम के तीन पुत्र व तीन पुत्री हैं। बताया कि जयराम भूमिहीन थे। दूसरों की जमीन बटाई कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे थे। जयराम ने गांव उधरनपुर के सत्यपाल का ढाई बीघा खेत बटाई पर किया था। उसमें आलू बोए थे। उसी खेत के आलू बेचने गए थे। ग्राम प्रधान के भाई नन्हें ने उपजिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार को सूचना दी। उपजिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार गांव पहुंच कर परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी की।
तहसीलदार प्रदीप सिंह ने बताया कि जयराम के पास घर भी है और गर्म कपड़े भी थे। रात में वह घर पर क्यों नहीं लेटने गए। इसकी वजह घर में विवाद होने की बात बताई गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम होने पर ही पता चलेगा। एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि जयराम आलू बेचकर जब वापस आ रहे थे, तभी वह ट्रैक्टर-ट्राली से गिर पड़े थे। इससे उनकी चोट लग गई थी। चोट की वजह से ही मौत होने की बात पता चली है। ठंड से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें