फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में धीरज ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
खिलाड़ी धीरज शाक्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर के ग्रीन पार्क में हुए मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी धीरज ने गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। उसका राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ क भोलेपुर निवासी संजीव शाक्य का पुत्र धीरज शाक्य ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण कोच शैवर खान से कर रहे हैं। 17 दिसंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क में हुए मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में धीरज ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत कर धीरज ने जिले का नाम रोशन किया। अब उसका चयन राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ है। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में दो से पांच जनवरी तक होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी धीरज शाक्य जाएंगे। कोच शैवर अली खान ने बताया कि धीरज शाक्य को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें