कायमगंज। नगर के रेलवे रोड स्थित एलवाई डिग्री कॉलेज में जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से हुई जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एलवाई डिग्री कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में जनपद के आधा दर्जन कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में एलवाई डिग्री कॉलेज के हीरालाल प्रथम, प्रवीण यादव द्वितीय, 55 किलो भार वर्ग में एलवाई डिग्री कालेज के रोहित प्रथम, राम सिंह इंटर कालेज के साहिल द्वितीय स्थान पर रहे।
61 किलो भार वर्ग में कंपिल के आकाश प्रथम, बद्रीविशाल डिग्री कालेज के रतन कुमार द्वितीय, 61 किलो भार वर्ग युवामें जीआईसी फर्रुखाबाद के मेहंदी हैदर जाफरी प्रथम, एलवाई डिग्री कॉलेज के विजेंदर कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 67 किलो भार वर्ग में फर्रुखाबाद के रजनीश प्रथम, एलवाई डिग्री कॉलेज के आशू सिंह द्वतीय, 73 किलो भार वर्ग में एलवाई डिग्री कॉलेज के अर्नव राज सिंह प्रथम, सीपीवीएन के फरमान मंसूरी द्वितीय, 81 किलो भार वर्ग में टैगोर विद्यालय के अमन अली प्रथम स्थान पर रहे।
89 किलो भार वर्ग में कांस्टेबल दीनदयाल प्रथम, 96 किलो भार वर्ग में सीपीवीएन के ऋषभ चौधरी प्रथम, बालिका वर्ग 45 किलो भार वर्ग में एलवाई डिग्री कॉलेज की शीतल प्रथम, शिवानी यादव द्वितीय, 49 किलो भार वर्ग में एलवाई डिग्री कालेज की अंजली दिवाकर प्रथम, झलक द्वितीय, 55 किलो भार वर्ग में एलवाई डिग्री कॉलेज की कौशिकी प्रथम, 64 किलो भार वर्ग में कंपिल की सरोज शाक्य प्रथम, एसडी कॉलेज की पल्लवी दीक्षित द्वतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुराने खिलाड़ी रमेश सिंह ने किया। एलवाई डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. डीपी राय, कोच प्रताप सिंह गंगवार, सर्वेंद्र सिंह, पंकज यादव, अनवार अहमद, अतुल कुमार, सत्यपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।