फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में शोभित गुप्ता को मैन ऑफ द मैच ट्राफी देते टीएसआई देवेश कुमार।
- फोटो : FARRUKHABAD
स्पोर्टिंग क्लब की टीम सेमीफाइनल में
फर्रुखाबाद। डॉ. दिनेश सिंह मेमोरियल टी-20 प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। इसमें फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने बेस्टो क्लब कानपुर की टीम को 39 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान राजश्री ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग की। टीम के सभी खिलाड़ी 20 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गए। शोभित गुप्ता ने तीन चौकों के साथ 34 रन, अमित यादव ने चार चौकों की मदद से बीस रन बनाए। सुमित श्रीवास्तव ने तीन चौकों व एक छक्के के सहयोग से 21 रनों का योगदान किया।
जवाब में बेस्टो क्लब कानपुर के खिलाड़ियों ने मैदान में आकर बल्लेबाजी की। 17 ओवर दो गेंदों में 84 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। इनकी ओर से सौरभ जायसवाल ने 15 रन, गौरव कटियार ने 14 रन, इंद्रजीत ने 19 रन का योगदान किया।
फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब टीम ने 39 रन से मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में पहुंच गई। यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने मैन ऑफ द मैच की ट्राफी खिलाड़ी शोभित गुप्ता को दी। अंपायर की भूमिका रफीकुल अंसारी, प्रबल पाठक ने निभाई। सोनू ठाकुर, अभय प्रताप सिंह, मोहम्मद अरवाज, उत्तम यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।