फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से प्रवक्ता व वृद्ध की मौत, 22 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 22 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं एक इंटर कॉलेज के संक्रमित प्रवक्ता व एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 4294 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर के रस्तोगी इंटर कॉलेज के एक प्रवक्ता (53) पांच नवंबर को कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
उनका लखनऊ के एरा हास्पिटल में इलाज चल रहा है। जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, नवलकांत अग्निहोत्री व सत्येंद्र सिंह ने शोक सभा की।
वहीं भोपतपट्टी निवासी एक वृद्ध (85) 22 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उन्हें सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा जांच रिपोर्ट में शहर की वृंदावन गली निवासी वृद्ध, लोहाई रोड निवासी महिला, रकाबगंज खुर्द निवासी महिला, आवास विकास कालोनी निवासी दो भाई, बरौन निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के बेवर रोड निवासी महिला, आफीसर कालोनी निवासी महिला, दुर्गा कालोनी निवासी दंपति, भोलेपुर निवासी दो वृद्ध, सिखलाई निवासी सैन्य कर्मी, गोला कोहना निवासी अधेड़ संक्रमित मिले हैं।
वहीं कायमगंज के पृथ्वी दरवाजा निवासी महिला, चिलौली निवासी युवक, उलियापुर निवासी वृद्ध, घसिया चिलौली निवासी महिला, जहानगंज निवासी युवक, कमालगंज की नई बस्ती निवासी युवक व नगला चाहर निवासी बालक भी कोरोना की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 4010 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 73 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 211 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें