फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के काम में आई तेजी

विज्ञापन
फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के पास विद्युतीकरण काम करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
विद्युतीकरण का काम कर रही कंपनी के कर्मियों की लापरवाही से एल्युमिनियम की सीढ़ी कामाख्या एक्सप्रेस से टकराने की घटना के बाद कर्मियों की गिरफ्तारी से काम बंद चल रहा था। बीते दिनों आरपीएफ से बात होने के बाद आखिरकार फिर से काम में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

मथुरा-कानपुर रेलखंड में विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। फर्रुखाबाद-कन्नौज के बीच काम शेष है। इसे पूरा करने में लगी इरकान कंपनी की सहयोगी संस्था एंजेलिक के कर्मचारी 26 नवंबर को बिना ब्लाक लिए काम कर रहे थे। इसी दौरान कामाख्या एक्सप्रेस का इंजन ट्रैक पर लगी एल्युमिनियम की सीढ़ी से टकरा गया था।
इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आरपीएफ ने कंपनी के सुपरवाइजर समेत पांच लोगों गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से कंपनी के कर्मियों ने काम बंद कर दिया था।
विज्ञापन

यही वजह रही कि 30 नवंबर को होने वाले सीआरएस निरीक्षण को भी टाल दिया गया था। एक दिसंबर को कंपनी के दिल्ली से अफसर पहुंचे।
उन्होंने आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिंह, स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य से मुलाकात कर काम करने संबंधी पत्र सौंपा। इसके बाद फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच विद्युतीकरण में तेजी आ गई है। अब उम्मीद है कि काम जल्दी ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें