भागलपुर-गांधीधाम के बीच स्पेशल ट्रेन
फर्रुखाबाद। रेलवे बोर्ड ने बिहार के भागलपुर से गुजरात के गांधीधाम के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। यह ट्रेन स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरेगी। स्टेशन अधीक्षक योगेद्र शाक्य ने बताया कि रेलवे के नए आदेशों के तहत भागलपुर से गांधीधाम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी।
भागलपुर से चलकर मंगलवार की सुबह ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर सुबह 4.15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यही ट्रेन गांधीधाम से चलकर शनिवार की रात 8.35 बजे यहां पहुंचेगी। अब स्थानीय स्टेशन से एक दैनिक और तीन साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।