फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहे के बोर्ड को ट्रैक पर रखने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहे का बोर्ड ट्रैक पर रखकर ट्रेन को पलटाने का प्रयास करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी के दो साथी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा के पास जुलाई माह में तीन लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का बोर्ड रखकर ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया था। इस मामले में आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिवम द्विवेदी, मोहित दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में गांव महरूपुर रावी निवासी हिस्ट्रीशीटर मनीष का घटना में शामिल होना पाया गया। आरपीएफ ने मनीष की तलाश में कई बार दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। सोमवार को आरपीएफ को सटीक सूचना मिली कि मनीष कायमगंज में ससुराल में छिपा है। आरपीएफ ने दबिश देकर आरोपी मनीष को पकड़ लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें