फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेहान की घातक गेंदबाजी से स्पार्टन क्लब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कप्तान जुनैद के शतक से स्पार्टन क्लब ने फतेहगढ़ इलेवन को 234 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं, टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज रेहान और शतकवीर जुनैद को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एफसीएल के तहत स्पार्टन क्लब और फतेहगढ़ इलेवन की टीम के बीच मैच खेला गया। स्पार्टन क्लब के कप्तान जुनैद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने कप्तान जुनैद के 101 रन, सचिन के 51, रेहान के 23 और अल्तम के 22 रनों के सहयोग से निर्धारित 30 ओवरों में 284 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
फतेहगढ़ के गेंदबाज सुमित, विपिन ने तीन-तीन और स्वराज व अनिरुद्ध ने दो-दो विकेट लिए। 285 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी फतेहगढ़ इलेवन की टीम रेहान की घातक गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। रेहान ने दो रन देकर पांच खिलाड़ियों को चलता किया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ इलेवन की पूरी टीम 50 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से सुमित ने 16, आरुष ने सात, निशांत ने चार रन बनाए। स्पार्टन क्लब के गेंदबाज फैसल ने दो, तैय्यब, अयान, हस्सान ने एक-एक विकेट लिया। मैच में अंपायरिंग मोहम्मद अहमद खां और रफीकुल अंसारी ने की।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से रेहान और जुनैद को दिया गया। स्टेडियम क्रिकेट कोच अमिताभ पान, अमित सक्सेना, सौरभ सक्सेना मौजूद रहे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को सीनियर वर्ग में जयहिंद और सधवाड़ा के बीच मैच सुबह 9 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें