फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स लूट में एक एक गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। स्पेयर पार्ट्स भरी डीसीएम को लूट मामले में बुधवार को पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस ने लुटेरे से 400 गत्ते स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को फरीदाबाद से बाराबंकी स्पेयर पार्ट्स लाद कर जा रही डीसीएम को अलीगंज रोड पर बोलेरो  सवार बदमाशों ने चालक परिचालक को बंधक बनाकर लूट लिया था। डीसीएम चालक साजिद निवासी मेवात हरियाणा ने कोतवाल रूम सिंह यादव को घटना की जानकारी दी थी। उसी दिन देर रात शमसाबाद के गांव रजलामई के पास डीसीएम बरामद हुई थी। अगले दिन ममापुर रोड पर बंबा किनारे लूटे गए माल के 106 गत्ते मिले थे।

पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों की पकड़ कर एटा जनपद के जसरथपुर थाना क्षेत्र के जंगल से एक डीसीएम में लदे लूटे गए माल के 400 गत्ते बरामद कर लिए थे। पुलिस ने बुधवार को अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शनदास निवासी अमित कोरी को हिरासत में लिया। सुदर्शनदास के आठ साथी भागने में कामयाब हो गए थे। कोतवाल ने बताया कि भागे युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें