फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के चार प्रत्याशियों की जमीन मजबूत

Thu, 04 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में सात फरवरी को होने जा रहे ब्लाक प्रमुख के चुनाव में समाजवादी पार्टी के कुछ प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। सपा नेता डा. सुबोध यादव ने विपक्ष में ताल ठोक रहे प्रत्याशियों को समझा बुझाकर पर्चा नहीं भरने दिया है। हालांकि प्रमुख पद के लिए जिले भर में एक साथ नामांकन शुक्रवार से शुरू किए जाएंगे, लेकिन सपा नेताओं ने अभी से अपने प्रत्याशी की जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी तरह से बढ़पुर विकासखंड से चुनाव मैदान में खड़ी यशपाल सिंह की पत्नी रीता यादव का पर्चा समाजवादी पार्टी ने आपसी सामंजस्य से न डालने की सहमति बना ली है। यह निर्णय जय नारायन वर्मा रोड स्थित डा. सुबोध यादव के आवास पर हुई बैठक में यशपाल सिंह की मौजूदगी में लिया गया, जिसे यशपाल सिंह ने स्वीकार कर लिया है। इस विकासखंड से पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की पुत्रवधू उर्मिला उर्फ अल्का राजपूत का सपा से निर्विरोध होना तय हो गया है।

वहीं, नवाबगंज विकासखंड में डा. जितेंद्र यादव की पत्नी डा. अनीता रंजन के विपक्ष में राजीव यादव ने पर्चा खरीदा था। राजीव यादव को डा. सुबोध यादव मेडिकल कालेज बैकुंठपुरी नाला बघार ले गए जहां राजीव की सहमति से पर्चा न भरने पर चर्चा की गई। कुल मिलाकर यही हाल कायमगंज विकासखंड में है। यहां से कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी यादव समाजवादी पार्टी से अकेली चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन


सबसे चर्चित बात तो यह है कि नवाबगंज विकासखंड से सबसे पहले प्रत्याशी घोषित की गईं पूर्व सांसद छोटे सिंह की पुत्रवधू ऊषा यादव का पार्टी से सिंबल कटते ही उन्होंने चुनाव लड़ने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं, जिससे डा. अनीता रंजन की चुनावी जमीन मजबूत हो गई है। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि एक अरसे से अंतर्कलह से जूझ रही पार्टी को इस चुनाव में भी कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि मतदान के दो दिन पहले सपाइयों ने सबकुछ ठीक ठाक कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें