फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद-गोरखपुर व अहमदाबाद-लखनऊ के बीच चलेंगी तीन गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशखबरी : तीन ट्रेनें और मिलीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रेलवे ने अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच सप्ताह में दो दिन और अहमदाबाद-लखनऊ के बीच सप्ताह में एक दिन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इनमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच 15 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को ट्रेन का संचालन शुरू होगा। अहमदाबाद से सुबह 9.50 बजे ट्रेन चलेगी और शुक्रवार सुबह 5.48 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

कन्नौज, होकर गोरखपुर तक जाएगी। दूसरी ट्रेन 17 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को अहमदाबाद के लिए सुबह 5 बजे चलेगी। शाम 3.18 बजे स्थानीय स्टेशन पहुंचकर रवाना होगी।
विज्ञापन

इसी तरह 12 अप्रैल से अहमदाबाद से प्रत्येक सोमवार को सुबह 9.50 बजे लखनऊ के लिए दूसरी ट्रेन चलेगी। मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 5.48 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना होगी। यही ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को लखनऊ से रात 10.55 बजे अहमदाबाद को रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार सुबह 3.05 बजे स्थानीय स्टेशन से कासगंज की ओर रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें