फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महानगर की साइकिल यात्रा की तारीखें तय

Sun, 02 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा महानगर कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को फतेहगढ़ में हुई। यहां साइकिल यात्रा सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में फ्रंटल संगठनों के लिए साइकिल यात्रा की तारीखें तय की गईं। महानगर समाजवादी पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक फतेहगढ़ सिविल लाइन में सुरेंद्र यादव के आवास पर हुई। यहां समाजवादी सरकार की नीतियों को जन जन
विज्ञापन


तक पहुंचाने के लिए निकाली जाने वाली साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे कर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा का मकसद आम जनता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। साइकिल यात्रा के शेड्यूल के मुताबिक अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी 5

अगस्त को कांशीराम कालोनी से शहर तक, लोहिया वाहिनी के लोग 7 अगस्त को फतेहगढ़ नगर में, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता 8 अगस्त को टाउनहाल से शहर तक तथा 9 अगस्त को सपा व्यापार सभा के नेता लालगेट से लोहिया
विज्ञापन


प्रतिमा तक साइकिल चलाएंगे। पुष्पेंद्र यादव ने  कहा कि महानगर कमेटी के पदाधिकारी 12 अगस्त को टाउनहाल से आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा तक साइकिल चलाकर जन जागरण करेंगे। बैठक में बंटी यादव, वीना शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश यादव, रजत क्रांतिकारी, अंबरीष गुप्ता, हाजी अहमद अंसारी, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण दिलाए सरकार
अंसारी यूनाइडेट फ्रंट की बैठक रविवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के समय मुस्लिम समाज से किया हुआ वायदा पूरा नहीं किया है। इससे मुस्लिमों में रोष है। उन्होंने कहा कि 2012 के विधान सभा चुनाव के समय सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पिछड़े वर्ग

के मुस्लिमों को 8.44 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का वायदा किया था।  सपा सरकार ने यह वायदा अभी तक पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों में बच्चों को केवल अरबी पढ़ाई जाती है। उन्होंने मांग की कि इन मदरसों में बच्चों को सभी विषयों को पढ़ाया जाए। प्रदेश महासचिव तस्दीक अंसारी ने एपीजे अब्दुल कलाम के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। बैठक में इरशाद अंसारी, जावेद अंसारी, रफी अंसारी आदि मौजूद रहे।

सपा अल्पसंख्यक सभा की कमेटी घोषित
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी में 3 उपाध्यक्ष 9 सचिव और 16 सदस्य बनाए गए हैं। सपा अल्पसंख्यक सभा की कार्यकारिणी में नाजिम खां को सचिव तथा फिरोज मंसूरी, नाजिम कुरैशी और मोहम्मद सुल्तान को उपाध्यक्ष बनाया गया। कोषाध्यक्ष इरफान मंसूरी बने। मोहम्मद

मुश्ताक, मुन्ना मंसूरी, इरफान, आलम शेर, आवेज खां, करीमुद्दीन खां, डा. आाजद, असगर अजीज रहमानी और ताज मोहम्मद को सचिव बनाया गया है। अब्दुुल हक, अकलम मंसूरी, सलीम खां, फद्दन खां, आबिद मंसूरी, आफताब, आसिफ अली, जलालुद्दीन, मोहम्मद रफीक, नवीउद्दीन, अब्दुल रहमान, करमशेर, मोहम्मद दराज, पीर मोहम्मद, सहाबुद्दीन और

अहमद सदस्य बनाए गए। जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों की भी घोषणा की है। भोजपुर से डा. अख्तर, अमृतपुर से दीन मोहम्मद, कायमगंज से शहाब हुसैन खां और सदर से लाल खां मंसूरी को विधान सभा अध्यक्ष बनाया गया। वहीं कायमगंज नगर अध्यक्ष अल्तमश खां, भोजपुर से इकरामुद्दीन, कायमगंज से युनिस शाह, कंपिल से गुल मोहम्मद, तथा अमृतपुर से यूनिस मंसूरी को नगर अध्यक्ष बनाया गया।

पुराने समाजवादियों का होगा सम्मान
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया कि 4 अगस्त को पार्टी  के प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे जिले के प्रमुख समाजवादियों व सोशलिस्टों को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि जिले से 34 लोगों का चयन किया गया है। इनमें जयचंद्र त्यागी, छविराम पान वाले, जमादार सिंह, दलगंजन सिंह, श्याम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मी देवी गुप्ता, रामा देवी

गुप्ता, आजम फारुखी, मोहम्मद शमीम खां, राजदा बेगम, शिवाजी कटियार, नन्हेलाल गुप्ता, होरीलाल कश्यप, बृजेश सिंह कटियार, रघुवीर सिंह कु शवाह, सरदार नरवेंद्र सिंह रेखी, यदुनंदन लाल गोस्वामी, चंद्रमोहन गुप्ता, श्याम कपूर, राजेंद्री देवी गुप्ता, सुरेंद्र नाथ टंडन, ओमप्रकाश गुप्ता, किशनचंद्र गुप्ता, बच्चा देवी, सतीश दीक्षित, नरसिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव,

जगदीश चंद्र यादव, राम सिंह यादव, रामदुलारे शर्मा, देव सिंह यादव, रामप्रकाश यादव, हरीश और कामता सिंह राजपूत को  पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। सभी लोगों को ले जाने की जिम्मदारी सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राघवेंद्र मिश्रा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें