फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय सपा नेताओं ने लोहिया को दी श्रद्धांजलि

Tue, 13 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डाक्टर राम मनोहर लोहिया की सपा कार्यालय में 49वीं पुण्यतिथि पर सपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सपाइयों ने लोहिया के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पंचायत चुनाव के चलते विधायक और पार्टी के कई पदाधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा वर्ग डा. लोहिया के इतिहास को अवश्य पढ़े। शीघ्र ही जिले में समाजवादी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि मनोबल सभी बलों से बड़ा है। अपने मनोबल के कारण ही डा. लोहिया सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे।

डा. राम मनोहर लोहिया का फर्रुखाबाद से बहुत गहरा रिश्ता था। संचालन जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव असलम शेर खां, घनश्याम सिंह यादव, रमेशचंद्र, राज वर्मा, मुजीबुल हसन, अशोक कठेरिया, राकेश दिवाकर, आदि मौजूद रहे। सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, नरेंद्र सिंह यादव और अजीत कठेरिया कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, मोहल्ला जटवारा स्थित चंद्रशेखर वर्मा के आवास पर जिला सर्वोदय मित्र मंडल की बैठक में डा. राम मनोहर लोहिया को याद किया गया। इस अवसर पर यदुनंदनलाल गोस्वामी, अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा, दिवाकरनंद दुबे, गोपालबाबू पुरवार, चंद्रशेखर वर्मा, द्वारिका प्रसाद आर्य, राजेश वर्मा, रतिराम बाथम और अखिलेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें