फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव की पूर्व सांसद अनु टंडन ने अजय राय से की मुलाकात

Tue, 13 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांग्रेसी सच्चे हिंदुस्तानी होते हैं, वह आग बुझाना जानते हैं और आग लगने के कारणों को समाप्त करना भी। भाजपा और सपा की मिलीभगत से प्रदेश का माहौल बिगड़ रहा है। यह बात सोमवार को उन्नाव की पूर्व सांसद अनु टंडन ने जेल में बनारस के विधायक अजय राय से मुलाकात करने के बाद कही।
विज्ञापन


सोमवार शाम को कांग्रेस से उन्नाव की पूर्व सांसद अनु टंडन लाव लश्कर के साथ सेंट्रल जेल पहुंचीं। लगभग 45 मिनट तक उन्होंने जेल में अजय राय से वार्ता की। जेल से बाहर निकलने पर वह पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल बन रहा है। यह देन भाजपा और सपा की है।

कांग्रेस इन हालातों को बेकार नहीं जाने देगी। ओछी राजनीति करने वाले महात्माओं के वोट लेकर उन्हीं पर लाठी चार्ज करवा रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, महामंत्री डा. दिनेश अग्रिहोत्री, शिवम तिवारी, दीप्ति सिंह, कौशलेंद्र सिंह यादव, अनिल तिवारी, पुन्नी शुक्ला, नेमशरण जैन, प्रदेश सचिव वीर प्रताप सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें