फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की राजनीति कर समाज को बांट रही सपा

विज्ञापन
फर्रुखाबाद के राजेपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में संवाद कार्यक्रम में बोलते रक्षा मंत्री राजनाथ सि? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। एक धर्म के लोगों के वोट के लिए सारी सीमाएं लांघ रही है। वह धर्म, जाति, पंथ की राजनीति कर समाज को बांट रही है। कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो फोर-जी की स्पीड से काम किया। अब मौका दिया तो फाइव-जी की स्पीड से काम करेंगे। हम सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने ये बातें कस्बे के एमबी कोल्ड स्टोरेज में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

रक्षामंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में पहले की सरकारों में बुजुर्ग माताओं की आंखों से आंसू बहते थे। हमारी सरकार बनी तो रसोई गैस देने का काम किया। किसानों को छह हजार रुपये सालाना दिए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपये भेजते हैं तो लाभार्थी तक 16 पैसे ही पहुंचते हैं, मगर नरेंद्र मोदी के शासन में 100 में 100 रुपये जरूरतमंद तक पहुंचते हैं। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह जब सत्ता में होते तो दंगे होते हैं।
योगी ने कालेधन से बनी इमारतों पर बुलडोजर चलवाने का काम किया। कटाक्ष किया कि लक्ष्मी जी हाथी, साइकिल और हाथ पर बैठकर नहीं, कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। हम इंसानियत पर चलकर वोट लेते हैं। भाजपा ही भारत माता का विश्व में नाम ऊंचा कर सकती है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आपकी अपेक्षा पर कोई विधायक खरा न उतर पाया हो, मगर किसी भी विधायक पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं है।
विज्ञापन

योगी की सरकार में कोई गुंडई नहीं कर सकता। उन्होंने अमृतपुर सीट से प्रत्याशी सुशील शाक्य, सदर से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर से नागेंद्र सिंह राठौर और कायमगंज की गठबंधन दल प्रत्याशी डॉ. सुरभि गंगवार को जिताने की अपील की। बाद में 11 घरों में जाकर वोट भी मांगे। मंच पर सांसद मुकेश राजपूत, प्रांशु दत्त द्विवेदी, अरुण पाठक, गोपाल मोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

SP is dividing the society by doing politics of religion- फोटो : FARRUKHABAD

फर्रुखाबाद के कस्बा राजेपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देखने के लिए लगी भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें