फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को थाने में चूल्हे पर बनता मिला खाना

विज्ञापन
अमृतपुर थाने का निरीक्षण करते एसपी डॉ. अनिल मिश्रा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी को मेस में चूल्हे पर खाना बनता मिला और पहरा ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही एसएलआर की मैगजीन और चैंबर के बारे में कुछ बता नहीं सकी। इस पर एसपी ने अमृतपुर एसओ की फटकार लगाई। निरीक्षण में अभिलेख सही पाए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। महिला सिपाही संजो देवी एसएलआर लेकर पहरे पर थीं। एसपी ने उनसे पूछा कि कारतूस मैगजीन में कि चैंबर में है। इस पर महिला सिपाही मैगजीन और चेंबर में अंतर नहीं बता पाई। एसपी ने पूछा कि कभी फायरिंग के प्रशिक्षण में नहीं गई। महिला सिपाही ने कोई जवाब नहीं दिया। एसपी ने संजो देवी को चल रहे फायरिंग के प्रशिक्षण में भेजने के आदेश दिए। एसपी ने कार्यालय के अभिलेख व सीसीटीएनएस का निरीक्षण किया। मेस में चूल्हे पर खाना बनता देखकर एसओ जसवंत सिंह को फटकार लगाई। एसओ ने कहा एक ही सिलिंडर है। इससे चूल्हे पर खाना बन रहा है। एसपी ने पीआरओ को पुलिस लाइन से सिलिंडर मुहैया कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें