जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रात और दिन में अघोषित कटौती से
लोगों का चैन छिन गया है। इससे भाजपा ने डीएम का घेराव करने की निर्णय लिया
है। सांसद ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि चार दिन में अगर बिजली
व्यवस्था मेें सुधार न किया गया तो 16 सितंबर को डीएम का घेराव किया जाएगा।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने शुक्रवार को अपने आवास पर वार्ता के
दौरान कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बिजली न
आने से इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे है। फसल सूख रही है। चार दिन में
सुधार न हुआ तो पार्टी के लोग 16 सितंबर को डीएम का घेराव करेंगे। आरोप
लगाया कि पंचायत चुनाव का आरक्षण मनमाने तरीके से किया गया है।
इससे पंचायत
चुनाव निष्पक्ष होने के आसार नहीं दिख रहे। कहा कि पंचायत चुनाव में
गड़बड़ी होने पर जनता इसका विरोध करे। इस समय जिले में सभी अधिकारी सपा के
दबाव में काम कर रहे है। सांसद ने एसपी दिनेश कुमार पी की तारीफ करते हुए
कहा कि वह काम कर रहे है लेकिन उनके नीचे के अधिकारी काम नहीं कर रहे।
बताया कि मोहम्मदाबाद इलाके में डेढ़
महीना पहले एक को गोली मार दी गई थी।
हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। जिले में अपराधों में कमी नहीं
आई है। कहा कि जब जनता को न्याय नहीं मिलता तो वह लोग जाम, धरना-प्रदर्शन
करते हैं। तब उनके खिलाफ उलटे कार्रवाई कर दी जाती है। यह ठीक नहीं है।