फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में होंगी 40 हजार नई भर्तियां-सीएम

Sun, 01 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को संकिसा पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार 40 हजार पुलिसकर्मियाें की नई भर्तियां करेगी। सरकार ने पुलिसकर्मियाें के सबसे ज्यादा प्रमोशन किए हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री प्रजापति पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दलाई लामा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री की फ्लीट निरीक्षण भवन पहुंची। उन्हाेंने कहा कि पुलिस भर्ती क ो लेकर कोर्ट में चल रहे मामले में सरकार पैरवी कर रही है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होेते हुए कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे किए हैं। बाकी पर काम किया जा रहा है। सूबे की जनता ने बसपा, कांग्रेस व भाजपा की भी सरकारें देखी हैं। सपा जितना काम किसी ने नहीं किया। भाजपा 24 घंटे बिजली की बात करती है। जहां मीटर्ड बिजली दी जा रही हो वहां तो यह ठीक बात है। कटिया चोरी में यह संभव नहीं है। सरकार संसाधन बढ़ा रही है। उन्हाेंने कहा कि सरकार 40 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी। इसकी तैयारी चल रही है।  शिक्षामित्रों को नियुक्ति दी गई है। खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में हो रहे चुनावाें में समर्थन के सवाल पर उन्हाेंने नया सवाल दागा कि समर्थन मांग कौन रहा है।

अखिलेश ने कहा कि फर्रुखाबाद का भी विकास हो रहा है। यहां लोहिया की कर्मभूमि रही है। फर्रुखाबाद- छिबरामऊ सड़क फोरलेन हो रही है। नए बजट में एक और सड़क को फोरलेन करवाया जाएगा। उन्होेंने इसके लिए फर्रुखाबाद-गुरसहायगंज को फ ोर लेन करने के लिए कहा। फिर कहा कि आप लोग भी इस बारे में बता सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि यह बात सही है
विज्ञापन


कि कन्नौज का ज्यादा विकास हुआ है। वहां की जनता ने पहले नेता जी ( मुलायम सिंह) को जिताया। फिर मुझे जिताते रहे। मेरी पत्नी डिंपल को एक बार निर्विरोध जिताया। इस बार मतदान से विजय दिलाई। उन्हाेंने कहा कि अस्पतालाें में सुविधाएं बढ़ी हैं।  सरकार गरीबाें को तीन लाख रु पये में लोहिया आवास दे रही है। सोलर लाइट भी दी जा रही है।

ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्हाेंने कहा कि खुशी है कि दलाई लामा जिले में आए हैं। देश व दुनियां से उनके अनुयायी उन्हें सुनने के लिए आए हैं। सेक्युलरिज्म से ही सभी का भला हो सकता है।  दलाई लामा ने समाज को जोड़ने के साथ ही खुशहाली के रास्ते बताए हैं। यहां पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, सचिन यादव, सुबोध यादव, चंद्रपाल यादव, अनार सिंह यादव, डीएम एनकेएस चौहान,एसपी विजय यादव, एडीएम मनोज सिंघल, सीडीओ एसएन शुक्ल, सीएमओ डा. राकेश कुमार आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें