फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों को किया सम्मानित

Wed, 30 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अच्छी ट्रेनिंग लेकर ही सीमा पर दुश्मनों के छक्के छुडाए जा सकते हैं। मजबूत  नींव ही इमारत की बुलंदी को तय करती है। यह बात सैनिक सम्मेलन में लेफ्टिनेंट जरनल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने कही। उन्होंने सराहनीय सेवाओं के लिए सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


राजपूत रेजीमेंट सेंटर के कर्नल आफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जरनल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने अपने दो दिवसयी दौरे के दौरान बुधवार को ओपन सिनेमा में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजपूत रेजीमेंट देश की सबसे पुरानी पलटनों में से एक है। सन 1778 में स्थापना के बाद युद्ध क्षेत्र में दुश्मनों के दांत खट्टे करने में सैनिकों ने वीरता का परिचय दिया है वह किसी से छिपा नहीं है।

सन 1965 और 1971 की लड़ाइयां राजपूतों की वीरता की गवाह रही हैं। राजपूत रेजीमेंट सेंटर की 30 वीं पलटन के गठन की घोषणा की। लेफ्टिनेंट जरनल ने बताया कि 30 राजपूत को रुद्र 30 के नाम से भी जाना जाएगा। नई पलटन में 12 अफसरों के साथ ही 34 जेसीओ व 612 जवानों की तैनाती होेगी। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर सलीम आसिफ, समेत अन्य अधिकारी मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें