फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसओजी ने नकली नोटों के साथ चार को दबोचा

Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लालगेट पर नकली नोट चलाने की सूचना पर एसओजी ने सोमवार शाम एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर मसेनी से दो और हैवतपुर गढि़या से एक युवक को पकड़ा। इनके पास के बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद होना बताया जा रहा है। आरोपियों को कादरीगेट थाने ले जाया गया। वहां सिफारिश करने वालों के साथ कई परिजन डटे रहे। हालांकि पुलिस ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम एसओजी ने लालगेट निवासी एक युवक को हिरासत में लिया। बताया गया कि वह कुछ नकली नोट चला रहा था। एसओजी ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने अपने कुछ साथियों के नाम बताए। उसी की निशानदेही पर रात में दबिश देकर मसेनी स्थित एक अस्पताल के पास से दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद एसओजी ने हैवतपुुर गढि़या स्थित कांशीराम कॉलोेनी में दबिश दी। वहां से नकली नोट चलाने वाला एक संदिग्ध हाथ लग गया।
पुलिस ने चारों आरोपियों को कादरीगेट थाने में बंद किया। युवकों को छुड़ाने के प्रयास में कई पुलिस के मुंह लगे सिफारिश करने वालों के साथ परिजन थाने में डटे रहे। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इनके पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए हैं। पूछताछ में नकली नोटों के कारोबार से जुड़े कुछ और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। एसओजी उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बताया जाता है कि पकड़े गए चारों संदिग्धों में से एक को छोड़ने की बात भी हो गई है। एसओजी प्रभारी अमित गंगवार ने बताया कि काफी कुछ सफलता मिल गई है। कुछ अन्य की तलाश कर रहे हैं। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें