फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे हुआ नाराज तो मां ने चुनी मौत

Thu, 28 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
टे की नाराजगी से खिन्न मां ने रुमाल का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटे की नाराजगी से खिन्न मां ने रुमाल का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी गिरधारीलाल की पत्नी लज्जावती राजपूत (68) अपने नाती सचिन के साथ रहती थी। गुरुवार को गिरधारी लाल काम पर और सचिन स्कूल गया था।
विज्ञापन


तब लज्जावती ने दिन के करीब 11.30 बजे तीन-चार रुमालों में गांठ लगाकर उन्हें रस्सी का आकार दे दिया और छत पर जाकर रोशनदान में रुमाल बांधकर अपने गले में फंदा डाल लिया। पड़ोस में रह रही पिंकी (14) ने अपनी छत से लज्जावती को फांसी पर लटकते देख लिया। वह शोर मचाते हुए नीचे आई और परिजनों को बताया। मोहल्लेवाले जब तक उसे नीचे उतारते, तब तक लज्जावती की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी।


लज्जावती के तीन बेटे बृजकिशोर, बृजभूषण और शांति स्वरूप हैं। यह तीनों दिल्ली में नौकरी करते हैं। गिरधारी लाल ने बताया कि 10 दिन पहले उसका बेटा बृजभूषण अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर आया था। उसी दौरान ब्रजभूषण की पत्नी और लज्जावती के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज बृजभूषण अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर दिल्ली चला गया। वहीं,   मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ मोहल्लेवालों ने लज्जावती की मौत की सूचना उसके बेटों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें