मोहम्मदाबाद विकास खंड कार्यालय में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ मुख्य प्रबंधक ने बैठक की।
उन्होंने शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के
तहत बेरोजगारों को ऋण मुहैया कराएं। विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को
मुख्य प्रबंधक एचडी अग्रवाल ने बैठक के दौरान शाखा प्रबंधकों से स्वीकृत ऋण
के संबंध में जानकारी की। इन्होंने कहा कि 13 शाखाओं ने 60 छोटे उद्यमियों
को 38 लाख रुपये ऋण स्वीकृत किया है। मुख्य प्रबंधक ने कहा कि
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आटो रिपेयर की दुकान, फर्नीचर निर्माण,
साइकिल मरम्मत, जनरल स्टोर, कपड़ा दुकान, फेरी लगाने वाले, मोबाइल
रिपेयरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, आटा चक्की, बिल्डिंग मैटेरियल और टेंट हाउस के
लिए 50
हजार से 10 लाख रुपये तक का बेरोजगारों को ऋण दिया जाएगा। इनका 12
प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन स्वीकृत होगा। लोन लेने वालों को कोई
मार्जिन मनी और सिक्योरिटी नहीं देनी होगी। दो गारंटरों की आवश्यकता
पड़ेगी। उन्होंने कहा
कि 21 सितंबर को विकास खंड कार्यालय में शिविर लगाकर
ऋण के आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे। उन्होंने शाखा प्रबंधकों से कहा कि अधिक
से अधिक संख्या में वह बेरोजगारों के ऋण स्वीकृत करें। इस अवसर पर शाखा
प्रबंधक प्रथम सिंह यादव, रमेश पंजाबी, सुभाषचंद्र, परशुराम, टीआर राजपूत
और केके दीक्षित आदि मौजूद रहे।