फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनदान तोड़कर चोरी

Sat, 20 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली अंतर्गत लिंजीगंज कछियाना मोड़ पर दुकान का रोशनदान तोड़कर चोर नकदी, रिचार्ज कूपन और तेल चोरी कर ले गए। व्यापारी ने चोरी की तहरीर दे दी है। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाल ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला गनेशप्रसाद स्ट्रीट निवासी प्रमोद गुप्ता की लिंजीगंज कछियाना मोड़ पर दुकान है। इस दुकान में प्रमोद रिफाइंड, सरसों का तेल और मोबाइल रिचार्ज बेचते हैं। दुकान के पीछे नगर पालिका का नलकूप लगा है। यहां पर लोहे के पाइप रखे हैं।

शुक्रवार की रात पाइप लगा कर रोशनदान तोड़कर चोर रिचार्ज कूपन, एक कंप्यूटर, रिफाइंड के डिब्बे और तेल चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह प्रमोद के भाई अरुण, आनंद दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर कोतवाल देवेंद्र कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता समेत कई दुकानदारों ने चोरियों पर आक्रोश जताया। कोतवाल ने जल्द चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया है।  दुकानदार का कहना था कि करीब एक लाख का रिफाइंड और सरसों का तेल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें