फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद खाने से कई लोग बीमार

Sat, 20 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कथा का प्रसाद खाने से एक ही गांव के कई लोग बीमार हो गए। परिजनों ने बच्चों को शुक्रवार की देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। कथा करवा रहे ग्रामीण को पुलिस प्रसाद सहित थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने फूड इंस्पेक्टर से प्रसाद की जांच कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में शुक्रवार देर रात शिवदयाल के घर पर कथा हो रही थी। प्रसाद खाते ही बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गांव के मानसिंह, परमानंद, बालिस्टर तथा सोनपाल ने बताया कि प्रसाद खाने से संजीव (17), राजीव (18), चेतना देवी (10), देवकी उदयवीर (12), सविता (16), अभिषेक (8), विनय (10), प्रांशी (06), अंकित (8), अंशुल (7) सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोग बीमार पड़ गए।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मानसिंह वर्मा ने बताया कि प्रसाद की पंजीरी में कुछ इंफेक्शन की आशंका है। एसओ सालिगराम वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर गांव गए थे। गांव से कथा करवाने वाले शिव दयाल को प्रसाद सहित थाने लाया गया है। फूड इंस्पेक्टर को सूचना दे दी गई है। प्रसाद की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें