फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंडलीय क्रिकेट टीम में जिले के छह खिलाड़ियों का चयन

Thu, 29 May 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छह क्रिकेट खिलाड़ियों ने मंडलीय क्रिकेट टीम में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। चयनित खिलाड़ी एक जून को बुलंदशहर में आयोजित होने वाले मैच में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिले की अंडर-19 आयु वर्ग की टीम ने फिरोजाबाद में होने वाली क्रिकेट ट्रायल में प्रतिभाग किया था, जिसमें वह चैंपियन बनी थी। बीते दिनों मंडलीय टीम का गठन किया गया, जिसमें फर्रुखाबाद के छह खिलाड़ियों को स्थान मिला। जिले के बल्लेबाज कुनाल राजपूत, आरुष, अभिषेक पाल, प्रांजुल और तेज गेंदबाज अभय गंगवार और विकास शर्मा मंडलीय टीम में जगह पाने में सफल रहे।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को सूचना भेज दी गई है। खुशी से वे लोग फूले नहीं समा रहे हैं। मंडलीय टीम एक जून से बुलंदशहर में अगले राउंड के लिए मैच खेलेगी। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है, जब जनपद के छह खिलाड़ियों का चयन मंडलीय क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

-


13 जून से स्टेडियम में शुरू होगा क्रिकेट समर कैंप
जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि 13 जून से स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में क्रिकेट समर कैंप शुरू होगा। समर कैंप में रणजी ट्राफी खिलाड़ी असलम अली बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। समर कैंप के लिए खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें