मुख्य चौराहे पर बिजली विभाग का पुतला फूंकते कार्यकर्ता।
- फोटो : मुख्य चौराहे पर बिजली विभाग का पुतला फूंकते कार्यकर्ता।
कायमगंज। भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। ओवरलोड ट्रांसफार्मर और बार बार फाल्ट की वजह से हालात इतने खराब हो गए हैं कि 20 घंटे की जगह बमुश्किल 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।रोज रोज की ट्रिपिंग और कटौती से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
बिजली समस्या को लेकर भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री प्रदीप सक्सेना ने कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला जवाहरगंज सब्जी मंडी में बैठक कर आक्रोश जताया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर बिजली विभाग का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था बदहाल है। लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 36 घंटे में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो शिवाला भवन मंदिर के बाहर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में अनूप चौबे, दिनेश बाथम, जय सक्सेना, लखन कौशल, दिलीप कौशल, रिंकू कौशल, श्यामू कौशल, शिवमंगल और किशन बाथम रहे।