फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में भाई दूज पर बहनें नहीं कर सकेंगी मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी का असर इस बार भाई दूज पर भी रहेगा। जेल के बंदियों से बहनों की मुलाकात नहीं हो सकेगी। त्योहार के दो दिन पहले 14 नवंबर तक बहनें जेल गेट पर भाई के लिए लिफाफे में रोली-अक्षत पहुंचा सकती हैं। मिठाई भेजने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

16 नवंबर को भाईदूज को देखते हुए सेंट्रल जेल गेट पर एक काउंटर खोल दिया गया है। इससे भाईदूज पर बहनें अपने जेल में बंद भाइयों के लिए सामग्री पहुंचा सकें। कैदियों को कारोना संक्रमण से बचाने के लिए मुलाकात नहीं हो सकेगी।
बहनें भाई को तिलक करने के लिए लिफाफे में रोली-अक्षत काउंटर पर 14 नवंबर की शाम चार बजे तक पहुंचा सकती हैं। मिठाई आदि सामग्री पर रोक रहेगी। वहीं ब्रांडेड लड्डू, सोहनपापड़ी जैसी जल्दी खराब न होने वाली मिठाई जेल की कैंटीन में बंदियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि बहनों व महिलाओं से प्राप्त होने वाली सामग्री सैनिटाइज करने के बाद भाईदूज पर कैदियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें