फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पशु चिकित्सा परामर्श ऑनलाइन प्रणाली शुरू

Thu, 25 May 2017 10:50 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
computer teacher
विज्ञापन
सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड की ओर से ई पशु चिकित्सा परामर्श केंद्र के लिए ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत गुरुवार को उप जिलाधिकारी अजीत कुमार व पशु चिकित्साधिकारी रमेश चंद्रा ने भगवती गौशाला में की।
विज्ञापन



सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) जिला प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा अब ग्राम पंचायत के पशुपालक अपने पशुओं का आसानी से इलाज करा सकते हैं। वह अपने पशुओं की चिकित्सा इलेक्ट्रानिक उपकरणों के माध्यम से अपने निकटतम सीएससी केंद्र पर करा सकते हैं।

इस कार्यक्रम में छह से अधिक पशुपालकों ने अपने पशुओं का पंजीकरण कराया। इस दौरान वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोगों से निजात दिलाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस योजना के अंतर्गत पालतू पशुओं के स्वामी पशुचिकित्सक से रोग की जानकारी कर सकते हैं। डॉक्टर के साथ वीडियो ऑडियो की सुविधा और डॉक्टर की पर्ची की जांच भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर बीमारी का इलाज करेंगे और बीएलई को रोगो के लिए सलाह देंगे। डॉक्टर मोबाइल, वीडीओ कांफेंसिंग के माध्यम से पशु मालिक से परामर्श करेंगे। पशु चिकित्सकों का पूल सीएससी, एसपीबी द्वारा नामित किया है। डॉक्टर फोन के माध्यम से निर्धारित समय पर बीएलई को फोन व वीडीओ चैट कर सकते हैं। इस अवसर भूपेंद्र पांडेय, अजय वर्मा, जितेंद्र गंगवार, गौशाला कमेटी के प्रभारी अनिल अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह राजू, निशू गंगवार के अलावा सीएससी संचालक व पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें