फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साहब, दबंगों ने लिखवाया मुकदमा, अब जान से मारने की धमकी

Sat, 10 May 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
कादरीगेट थाने में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के कादरीगेट थाने के समाधान दिवस में पहुंचे डीएम व एसपी के सामने शांतिनगर के लोगों ने फरियाद की। कहा कि खाली जमीन पर दबंगों ने जबरन बाउंड्री करवा दी। फर्जी मुकदमा लिखवा दिया। अब हथियारबंद लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

शांतिनगर की पार्वती, पूजा, अनीता, रजनी, गीता, ओमवीर, मनीषा, अरुणा देवी, दिव्या सिंह समेत 25 महिला पुरुषों ने डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह के सामने फरियाद की। कहा कि शहर के दबंगों ने खाली जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया। रास्ता खोलने की मांग करने पर उन लोगों पर फर्जी मुकदमा लिखवा दिया। अब हथियारबंद लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यही नहीं जेल भिजवाने की फिराक में हैं।
शाहजहांपुर के अल्हागंज थाने के गांव जाटव गौटिया निवासी अरविंद कुमार ने फरियाद की। कहा कि उसकी बहन रेखा देवी की शांतिनगर के रवि कुमार से शादी हुई थी। आठ मई की सुबह बहन को मारपीट कर फंदे पर लटका दिया गया। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। थाने में तहरीर देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें