फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी के सिक्के देकर बीडीसी सदस्यों पर डोरे

Tue, 10 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ब्लाक प्रमुख पद के उम्मीदवारों ने दिवाली की बधाई देते हुए बीडीसी सदस्यों को चांदी का सिक्का और मिठाई देकर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। विकास खंड मोहम्मदाबाद में ब्लाक प्रमुख पद पर विधायक नरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू के परिवार का कब्जा वर्षों से चला आ रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में विधायक नरेंद्र सिंह यादव की भाभी बसंती देवी ब्लाक प्रमुख हैं। इस बार भी विधायक के परिवार से कोई ब्लाक प्रमुख की दावेदारी पेश करेगा। इसके अलावा अन्य दावेदार भी ब्लाक प्रमुखी पद पाने के लिए तैयारी में लग गए हैं। सूत्रों की मानें तो दीपावली के त्योहार पर ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार बीडीसी सदस्यों को मिठाई और चांदी का सिक्का देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास करने लगे हैं।

इसके साथ ही भारी-भरकम रकम देने का वादा भी कर रहे हैं। कसबे में तो यह भी चर्चाएं जोरों पर होने लगी हैं कि कई बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पद के दावेदारों के यहां सशर्त अपना जीत का प्रमाण पत्र तक जमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें