कलेक्ट्रेट में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान।
- फोटो : अमर उजाला
तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से कलेक्ट्रेट में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर तंबाकू निषेध सप्ताह केे तहत हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह ने हस्ताक्षर कर किया।
नगर मजिस्ट्रेट ने मौजूद लोगों से तंबाकू न खाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू खाने से जानलेवा कैंसर रोग समेत कई गंभीर रोग हो जाते हैं। जनपदीय सलाहकार सूरज दुबे ने बताया कि तंबाकू विशेष सप्ताह के तहत जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को तंबाकू त्यागने की सलाह दी जा रही है।
सप्ताह भर चलने वाले शिविर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अमित सिसौदिया ने लोगों को तंबाकू छोड़ने के आसान तरीकों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रभाकर राजपूत आदि मौजूद रहे।