फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसिया से मां-बेटे पर हमला

Sun, 17 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी अमित गुप्ता और इनकी मां को मकान पर कब्जा करने के विवाद में शनिवार की रात धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल की पत्नी ने हमलावर दंपति समेत पांच के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वहीं, घायल के खिलाफ मारपीट कर जाति सूचक गालियां देने की रिपोर्ट लिखाई गई । शहर के मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी अमित गुप्ता प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। इनकी पत्नी सरिता ने पड़ोसी उमेश चंद्र मौर्या, इनकी पत्नी मीना व पुत्र मयंक और दो अज्ञात लोगोें के खिलाफ शहर कोतवाली में हंसिया से हमला करने की रिपोर्ट लिखाई है।

दूसरी ओर से उमेश चंद्र मौर्या ने अमित गुप्ता के खिलाफ घर में घुसकर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उमेश चंद्र मौर्या को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें