फोटो-35, बरात में शामिल भारतमाता की झांकी। संवाद
नवाबगंज। कस्बे से रामबरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। बरात देखने के लिए देर रात तक लोग मुख्यमार्गों पर जमे रहे।
शनिवार रात करीब 8.30 बजे राम बरात शुरू हुई। सबसे आगे गणेश जी की झांकी निकाली गई। इसके बाद मैनपुरी से आए बैंडबाजे की धुन पर युवा नाच रहे थे। इसके पीछे हनुमान जी, राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न, भारत माता, मां सरस्वती, श्रीकृष्ण-राधा, विष्णु-लक्ष्मी, शंकर-पार्वती, दुर्गा जी, खाटू श्याम, वैष्णों माता, काली मां व नंदी भगवान समेत अन्य झाकियां चल रही थीं।
मैनपुरी, कासगंज और इटावा के बैंडबाजों पर युवा थिरकते नजर आए। मुख्यमार्गों पर बरात देखने के लिए लोगों की भीड़ जमी रही। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय, मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौजूद रहे। बरात कस्बा तिराहा से जनकपुरी के लिए रवाना हुई।