फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने लंबी कूद, दौड़, तवा फेंक में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सीपी इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लंबी कूद, दौड़, तवा फेंक प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

नगर के सीपी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज, आरसी कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआंखेड़ा, रूपकिशोर चतुर्वेदी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, एसएनएम इंटर कॉलेज, एबीआईसी रजलामई आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें वरिष्ठ बालक लंबी कूद में शिव श्रीवास्तव प्रथम, द्वितीय अभिनव, तृतीय स्थान पर ताराचंद रहे। वरिष्ठ बालक गोला फेंक में पीयूष भारती ने प्रथम, फरमान मंसूरी ने द्वितीय, विवेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ बालक तवा फेंक में पीयूष भारती प्रथम, अभिषेक द्वितीय, फरमान ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया।
बालक कनिष्ठ गोला फेंक में अभिषेक चौहान प्रथम, विपिन द्वितीय, आरिश खां तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ बालिका 1500 मीटर दौड़ में ज्योतिराज प्रथम, दीक्षा द्वतीय, आंसी तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका उप कनिष्ठ 600 मीटर दौड़ में राखी प्रथम, अन्नू पाल द्वितीय, गरिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ बालिका 800 मीटर में पारुल प्रथम, शिवा द्वितीय, शशि तृतीय पर रहीं। कनिष्ठ बालिका 1500 मीटर में प्रियंका प्रथम, अंजली द्वितीय, करिश्मा तृतीय स्थान पर रहीं। कनिष्ठ बालिका लंबी कूद में सौरभ यादव प्रथम, नवीन द्वतीय, अरुण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ बालक 1500 मीटर दौड़ में संजय ने प्रथम, तवा फेंक में बादल राजपूत ने प्रथम, उप कनिष्ठ गोला फेंक में अमन कुमार ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि एसडीएम अमित आसेरी ने गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विजेता प्रतिभागियों को एसडीएम व कॉलेज की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर हिंदी मीडियम के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, इंग्लिश के प्रधानाचार्य आरके बाजपेयी, शिक्षक डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. किरण कटियार, रिचा पांडेय, प्रमोद गंगवार, लोकपाल द्विवेदी, रवेंद्र सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र राठौर, मनोज श्रीवास्तव, सऊद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें