फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की दबंगई से बिना जांच के ही लौटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत में कराये गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से की गई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। सोमवार को बीडीओ टीम के साथ जांच करने गांव पहुंचे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास व अन्य लाभार्थियों के बयान शुरू होते ही दबंग सपा नेता ने उन्हें गालीगलौज शुरू कर दिया और धक्कामुक्की की। इस पर अधिकारी बिना जांच के ही लौट गए। प्रकरण की रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जाएगी।
गांव अलादादपुर निवासी रामऔतार ने जिले के प्रभारी मंत्री से 17 सितंबर को शिकायत की थी कि सपा शासन काल के दौरान जनेश्वर मिश्र योजना के तहत गांव में कराए गए विकास कार्य में फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत के दिखाकर अब धन आहरित कर लिया गया। वर्ष 2017-18 व 2018-19 में 14वें वित्त की धनराशि में भी अनियमितता की गई।
विज्ञापन

बिना गड्ढे के शौचालय, मनमाने ढंग से आवंटन व मनरेगा मजदूरों को भुगतान भी नहीं किया गया। स्कूल की बाउंड्रीवाल, पुलिया व खड़ंजा का बिना निर्माण कराए धनराशि का दुरुपयोग किया गया। प्रधानमंत्री आवास भी अधूरे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर जांच समिति गठित की गई।
सोमवार को जांच अधिकारी बीडीओ कमलेश कुमार, अवर अभियंता आरईएस रजनीश कुमार, प्रभारी एडीओ पंचायत किशनपाल, सेक्रेटरी साहिल चौधरी आदि गांव पहुंचे। बीडीओ ने बयान के लिए आवास व शौचालय के लाभार्थियों को बुलवाया। लाभार्थी ने जानकारी देना शुरू ही किया था, इसी बीच प्रधान के समर्थक दबंग सपा नेता ने ग्रामीणों से गालीगलौज शुरू कर दिया।
दो-चार ग्रामीणों से धक्कामुक्की की और कहा कि सभी को घेरकर मारो, अभी जांच पूरी हो जाएगी। माहौल देख बीडीओ बिना जांच के ही टीम सहित लौट गए। बीडीओ कमलेश कटियार ने बताया कि सपा नेता के माहौल बिगाड़ने से जांच नहीं हो सकी। वह प्रकरण की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को देंगे। बिना पुलिस सुरक्षा के जांच संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें